जयपुर में गोविंद मार्ग 100 फीट चौड़ा होगा, जाम से मिलेगी राहत
जयपुर के मास्टर प्लान के तहत व्यस्त गोविंद मार्ग को 100 फीट चौड़ा करने की योजना तेज हो गई है। वर्तमान में यह सड़क महज 50-60 फीट चौड़ी है, जहां अतिक्रमण और भारी ट्रैफिक के कारण वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी पड़ती है। दिल्ली-आगरा रोड से जुड़े इस मार्ग पर सुधार से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Read :- जयपुर हीरापुरा बस स्टैंड 16 जनवरी से शुरू, यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ
आयोग ने दिए सख्त निर्देश
मंगलवार को निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में आयुक्त गौरव सैनी ने अधिकारियों को गोविंद मार्ग को मास्टर प्लान के अनुसार 100 फीट चौड़ा करने के आदेश दिए। 28 जनवरी को ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड (टीसीबी) की बैठक में भी अतिक्रमण हटाने और सड़क विस्तार पर सहमति बनी थी।
पिछले वर्षों से यहां एलिवेटेड रोड की योजना अटकी हुई थी, लेकिन अब पीटी सर्वे पूरा हो चुका है। निगम 60 फीट पर जारी पट्टों का आकलन करेगा और प्रभावित भवनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासनिक उपसमिति को सौंपेगा। इससे अतिक्रमण हटाने में कोई अड़चन नहीं आएगी।
जयपुर के इस रूट पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है | यदि यह मार्ग चौड़ा हो जाता है जाम से आम जनता को छुटकारा मिल जायेगा
ट्रैफिक सुधार के अन्य उपाय
गोविंद मार्ग के अलावा इन कार्यों से भी जयपुर ट्रैफिक बेहतर होगा:
- अम्बाबाड़ी और पानीपेच तिराहे को जोड़ने वाली लिंक रोड पर बॉक्स डालकर रपट को ऊंचा किया जाएगा।
- ट्रैफिक सिग्नल्स को AI-आधारित स्मार्ट सिग्नल्स में अपग्रेड किया जाएगा।
- स्टेट हैंगर चौराहे पर 25 मीटर व्यास का रोटरी बनेगा।
ये बदलाव जयपुर को ट्रैफिक-मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। शहरवासी अब आसानी से सफर कर सकेंगे।